Delhi NCR News in Hindi - Jagran

Thursday, 9 June 2016

भतीजे संग पत्नी को इस हालत में देखकर दंग रह गया पति, और फिर...

अवैध संबंधों के चलते चाचा ने भतीजे की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर ही जमीन में दफन कर दिया। मृतक की पहचान जीते के रूप में हुई है। मामला वसुंधरा सेक्टर-8 की झुग्गियों का है। पुलिस के मुताबिक मृतक का शव जमीन के भीतर से अर्ध नग्न अवस्था में मिला है।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि जीतेे का अपने चाची के साथ अवैध संबंध थेे और कल्लू (चाचा) ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के बाद गुस्से में आकर जीतेे की हत्या कर दी।

पड़ोसियों के मुताबिक कल्लू अपने परिवार के साथ झुग्गी छोड़कर जा चुका है, लोगों ने बताया कि कल्लू ने उनसे बताया था कि उसके पिता की तबीयत खराब है और इसी वजह से वह घर जा रहा है और जल्द ही वापस लौट आएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही जीते की हत्या के आरोप में उसके चाचा कल्लू को वह गिरफ्तातार कर लेगी।

जीते की हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब झुग्गी के अंदर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो जमीन के अंदर से उन्हें जीते का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हमीरपुर का मूल निवासी जीते (22) वसुंधरा सेक्टर-8 की झुग्गी में अपने चाचा कल्लू के घर में रहता था। वह अपने चाचा के साथ राजमिस्त्री का काम करता था।  Read more http://www.jagran.com